Stock Market New IPO Listing: भारतीय शेयर बाजार ने भले ही गिरावट के साथ शुरुआत की हो लेकिन एक कंपनी ने इस गिरावट के बीच भी अपनी पहचान बनाई है। आज ही लिस्ट होने के साथ कंपनी ने तेजी के साथ शुरुआत की है। यह कंपनी OnEMI Technology Solutions है। आईपीओ में कंपनी का इश्यू प्राइस 171 रुपये था। आज यह शेयर बीएसई पर 11.11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ। OnEMI Technology Solutions Limited एक प्रमुख फिनटेक कंपनी है जो “Kissht” ब्रांड के तहत मुख्य रूप से डिजिटल लेंडिंग और EMI-आधारित ऋण सेवाएं प्रदान करती है। यह पूरी तरह से डिजिटल (digital-only) मॉडल पर काम करती है।