बसेड़ी में अग्रवाल सेवा समिति ने अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया। समिति के अध्यक्ष हरिओम गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला से अग्रध्वजा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई। यह मेन चौराहा, सदर बाजार, नयाबास, मनिहार गली, स्टेशन रोड और गंज से होते हुए धर्मशाला पहुंची। वहां अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी का समापन किया। प्रभात फेरी में अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए। सभी रघुपति राघव राजाराम का गुणगान कर रहे थे। कुल देवी लक्ष्मी माता और अग्रसेन भगवान के जयकारे लगा रहे थे। सुबह 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल, अशोक गर्ग, मुन्नालाल मित्तल, मुन्नालाल गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, ओमप्रकाश गोयल, रवि गोयल, दामोदर मित्तल, नेमीचंद सिंघल, सुरेश चंद गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। किशोर बंसल, संजय अग्रवाल, पंकज गोयल, सुधीर मित्तल, के के मित्तल, अशोक गोयल, वीरेंद्र गोयल, अंकुर बंसल, सूरज सिंघल, सत्यप्रकाश और सौरभ गर्ग सहित सैकड़ों अग्रबंधु उपस्थित थे।