झालावाड़| अग्रसेन विकास परिषद की ओर से दो दिवसीय अग्रवाल युवक युवति परिचय सम्मेलन का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन बुधवार को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। इस मौके पर समिति के संयोजक महेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ.सुरेंद्र गर्ग, संरक्षक भुवनेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।