चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की तृतीय कार्यकारिणी एवं नौंवी कार्य समिति बैठक मानस सिद्धि में हुई। दिल्ली से आए प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. गोविंद कुमार त्रिवेदी ने मानस कथक योग कार्यक्रम किया। चित्तौड़गढ़ से राष्ट्रीय समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल ने बताया कि कथक योग कला, अध्यात्म और स्वास्थ्य का संगम है, जिससे मन और आत्मा में संतुलन स्थापित होकर संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। 350 महिलाओं ने कथक योग कर स्वास्थ्य लाभ लिया। कथक योग सत्र के दौरान डॉ. त्रिवेदी ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी देते हुए कहा कि नियमित रूप से गुड़हल के फूल की चाय पीने से बढ़ती उम्र में नसों की सिकुड़न से बचाव होता है। उन्होंने कथक योग को तन और मन के समागम का सशक्त माध्यम बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, महामंत्री ज्योति राठी एवं कोषाध्यक्ष किरण लड्डा ने पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागतन किया। समिति प्रदर्शक मंजू हरकुट ने उत्साहवर्धन किया। आभार उत्तरांचल सह प्रभारी सुजाता राठी ने व्यक्त किया। दक्षिणांचल सह प्रभारी डॉ. अल्पना लड्ढा ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। आयोजन में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।