Mukesh Ambani Prediction: विकसित देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ती जा रही है। भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर उद्योग जगत से बड़ा भरोसा सामने आया है और विश्व में भारत को लेकर उम्मीदें लगातार मजबूत हो रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि अगले 20 से 30 सालों में भारत 25 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की पूरी क्षमता रखता है। उनके अनुसार यह दौर देश की युवा पीढ़ी के लिए निवेश का ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है, जहां सही फैसले लंबे समय तक संपत्ति बनाने में मदद कर सकते हैं।
