बारां. अंता विधानसभा उपचुनाव की तिथि तय होती ही सरगर्मियां शुरू हो गई है। इस बार मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा करने सुविधा शुरू की गई है। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है, ताकि भीड़ कम हो। राजनीतिक पार्टियों के बूथ मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक सीमित रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर, प्रकाश व्यवस्था और मतदाता सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
